फाजिल्का32मई*सोलर प्लेट व अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपी काबू, तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 31 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह, थाना सदर प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर व अन्य पुलिस पार्टी ने सौलर प्लेटें, मोटरें चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों हरजीत सिंह पुत्र सोमा सिंह वासी धरांगवाला, पिंदरजीत सिंह पुत्र राजू वासी धरांगवाला व गुरभेज सिंह पुत्र गुरजंट सिंह वासी धरांगवाला को काबू करने में सफलता हासिल की है। तीनों आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से एक पिकअप गाड़ी, 105 सोलर प्लेटें, 7 सोलर कंट्रोलर, 80 हजार रूपये व 4 मोबाईल बरामद किये हैं। इसी केस में दलजीत सिंह उर्फ काका पुत्र जुगिंद्र सिंह व मनदीप सिंह उर्फ विक्की पुत्र दलजीत सिंह वासी धरांगवाला अभी फरार बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस ने जगदेव सिंह पुत्र अवतार सिंह वासी कुंडल हालाबाद गली नं. 1 मॉडल टाऊन के बयानों के आधार पर उनके खेत रोहडिय़ांवाली से 32 सोलर प्लेटां व 3 मोटरेंं चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरो पर मुकदमा नं. 17, 8.03.2022 भांदस की धारा 379आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। डीएसपी अवतार सिंह व थाना प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर ने बताया कि इन आरोपियों से कुछ सामान बरामद हुआ है। रिमांड के दौरान जो जानकारी हासिल हुई है उसके आधर पर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर ओर सामान बरामद किया जायेगा। पता लगाया जायेगा कि इन आरोपियों ने अब तक कितनी चोरियां की है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*बल्दीराय में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की तहसील इकाई का गठन,
जयपुर12जुलाई26*राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार (12 जुलाई) से शुरू हुई_।*
नई दिल्ली12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*