फाजिल्का31मई*गांव गोबिंदगढ़ में सुनार की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 31 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गोबिंदगढ़ सुनार की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी निक्का उर्फ हरदेव सिंह पुत्र कंधा सिंह वासी अबलू थाना कोटभाई हालाबाद गोबिंदगढ़, विक्की पुत्र निर्मल सिंह वासी गोबिंदगढ़ को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने सुनील सोनी पुत्र रमेश सोनी वासी गोबिंदगढ़ के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 43, 28.05.22 भांदस की धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। बताया जाता है कि चोरों ने उसकी दुकान से सोना चांदी चोरी किया था।
फोटो 1: आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*