पूर्णिया बिहार14जून26* शक्तिनगर में महापौर विभा कुमारी का जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार

पूर्णिया बिहार :* नगर निगम पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने आज वार्ड संख्या 24, शक्तिनगर में स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। इस जनसंवाद के दौरान महापौर ने क्षेत्र की नब्ज टटोलते हुए विकास कार्यों की जमीनी हकीकत और जनसुविधाओं की स्थिति का गहन जायजा लिया।

मोहल्ले के भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने खुलकर अपनी आवश्यकताओं एवं दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा। सड़क, नाला, जल-निकासी, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर नागरिकों ने अपने बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए। महापौर विभा कुमारी ने सभी की बातों को अत्यंत गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसंवाद के दौरान प्राप्त सभी सुझावों एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए जा रहे हैं। महापौर ने दोहराया, _जनसेवा ही मेरा संकल्प है और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरा दायित्व। नगर निगम पूर्णिया की जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूं और अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है।_
इस अवसर पर पूर्णिया सदर के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव, माननीय वार्ड पार्षद राखी कुशवाहा, अभिजीत कुमार उर्फ निप्पू पासवान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुशवाहा, ललनेश सिंह, बहादुर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में उत्साहित वार्डवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने महापौर के इस आत्मीय दौरे और समस्याओं को सुनने की पहल की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*