पटना14जून26*वाम क्रांतिकारी एकजुटता ही दक्षिणपंथ का मुकम्मल जवाब: एन डी पी एफ
पटना (बिहार). नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (एन डी पी एफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने वाम क्रांतिकारी एकजुटता के लिए सार्थक पहल करते हुए कहा कि वाम क्रांतिकारी एकजुटता ही दक्षिणपंथ का मुकम्मल जवाब है। उन्होंने कहा कि दुनिया के पैमाने पर अमेरिकी साम्राज्यवाद तीसरी दुनिया के देशों के राष्ट्रपतियों को गिरफ्तार कर रहा है, उनकी हत्या कर रहा है। अमेरिकी कम्युनिस्ट पार्टी के माध्यम से उसे घेरा जाए। भारत में राज्य स्तरों पर काम कर रही कम्युनिस्ट पार्टियों, सोशलिस्ट पार्टियों, लोकतांत्रिक दलों को एकताबद्ध कर व्यापक जनांदोलन विकसित करना होगा। सभा को रामचन्द्र आज़ाद, संतोष गिरि, बालगोविंद सिंह, रामगोविन्द सिंह, डी एस निराला, शक्तिमान राही, राजकुमार भारत, धर्मेन्द्र कुमार, एन के राही आदि लोगों ने संबोधित किया।

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*