June 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार14जून26 *सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल बेमिसाल" - शाहनवाज हुसैन और मंत्री लेसी सिंह*

पूर्णिया बिहार14जून26 *सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल बेमिसाल” – शाहनवाज हुसैन और मंत्री लेसी सिंह*

पूर्णिया बिहार14जून26 *सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल बेमिसाल” – शाहनवाज हुसैन और मंत्री लेसी सिंह*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

*पूर्णियां बिहार :* रविवार को पूर्णिया शहर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा, _”2014, 2019 और 2024 में जनता ने लगातार तीसरी बार मोदी जी पर भरोसा जताया। यह सिर्फ वादे नहीं, काम का नतीजा है।”_ उन्होंने बताया कि शपथ के तुरंत बाद PM किसान सम्मान निधि की फाइल पर दस्तखत करना PM का पहला काम था, जो गरीब-विकास की प्राथमिकता दिखाता है। DBT से 4.31 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले। सर्जिकल स्ट्राइक से नया भारत मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।
भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने कहा, _”58 करोड़ जन-धन खाते, 81 करोड़ को मुफ्त राशन, 60 करोड़ आयुष्मान कार्ड, 4 करोड़ पीएम आवास, 11 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन, 16 करोड़ घरों में नल से जल – ये आंकड़े नहीं, बदलाव की गारंटी हैं,_
उन्होंने बताया कि किसानों को 4.3 लाख करोड़ PM किसान निधि और 10 लाख करोड़ KCC लोन मिला। लखपति दीदी योजना से 3 करोड़ महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं। मध्यम वर्ग को राहत देते हुए टैक्स छूट 12.75 लाख तक बढ़ाई गई।
इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा करते हुए दोनों नेताओं ने कहा, _जिसका शिलान्यास, उसका उद्घाटन इसी मंत्र पर काम हुआ।_ पिछले 12 सालों में 8 लाख किमी ग्रामीण सड़क, 1.46 लाख किमी राष्ट्रीय राजमार्ग, 109 लाख हेक्टेयर सूक्ष्म सिंचाई, 164 वंदे भारत ट्रेन, 1095 किमी मेट्रो नेटवर्क और 164 एयरपोर्ट बने। चेनाब ब्रिज, अटल टनल जैसे प्रोजेक्ट्स से देश की रफ्तार बढ़ी। रेलवे का 99.6% विद्युतीकरण पूरा हुआ। सौभाग्य योजना से हर घर बिजली और भारतनेट से 2.14 लाख पंचायतों में इंटरनेट पहुंचा,
सांस्कृतिक विरासत पर बोलते हुए बताया गया कि राजपथ बना कर्तव्य पथ, इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा लगी, पंचतीर्थ का विकास, जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नया संसद भवन और सेंगोल की स्थापना हुई। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से 140 करोड़ लोग जुड़े,
वैश्विक स्तर पर भारत की साख का जिक्र करते हुए कहा गया कि वैक्सीन मैत्री से 99 देशों की मदद की गई, G-20 की सफल अध्यक्षता हुई, 70 लाख करोड़ से ज्यादा FDI आया और 9 FTA समझौते हुए। आज 177 देशों में योग दिवस मनाया जाता है। PM मोदी को 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले और 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने,
अंत में दोनों नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत का शानदार सफर है। विकास हमारे लिए 24 घंटे, सातों दिन और 12 महीने चलने वाला मिशन है,

Taza Khabar