लखनऊ 22 नवम्बर 26*सपा सरकार बनने पर वन बॉन्ड वन सैलरी उपलब्ध कराने का होगा काम*
लखनऊ से आजाद सिंह यादव कि रिपोर्ट यूपीआजतक
लखनऊ *- समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई ऐलान किया इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव, उनके साथ पत्नी डिंपल यादव और बेटी अदिति यादव मौजूद रही
*अखिलेश यादव ने एक और बड़ा ऐलान*
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनेगी तो यश भारती सम्मान फिर शुरू करेंगे सम्मान राशि हम लोग ₹50.000 दे रहे थे सरकार बनने पर 1 लाख देंगे सपा सरकार बनेगी तो डॉक्टरों को एक सैलरी देंगे जिस तरीके से यह लोग वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं हम इन मेडिकल के छात्रों को भरोसा दिलाते हैं कि वन बॉन्ड वन सैलरी उपलब्ध कराने का काम हम लोग करेंगे आज ये संकल्प दोबारा हम लोग दोहराते हैं। आज जिन बच्चों को हम लोग लैपटॉप दे रहे हैं नेता जी हमेशा सम्मान और प्रोत्साहन करते रहते थे अगर किसी भी व्यक्ति ने किसी भी क्षेत्र में अगर कोई अच्छा काम किया होगा तो वो हमेशा सम्मान करते थे अब रूठो को मनाने का काम कर रहे हैं।
बाइट– अखिलेश यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री )
*सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव का बयान*
आज नेता जी की जयंती है इस अवसर पर विभिन्न स्कूल के बच्चों को laptop दिया गया है ये वो बच्चे है जिन्हें जरूरत थी इसकी शिक्षा स्वास्थ्य और सड़क पर नेता जी ने बहुत काम किया था और बच्चों की शिक्षा पर बहुत काम किया था उन्होंने कहा था किसी गरीब और असहाय को भूलना नहीं आज नेता जी के न रहने से बहुत दुख रहता है नेता जी और समय हमारे बीच रहते तो हमे और मजबूती मिलती आज हम लोगों को ये संकल्प लेना चाहिए कि जो उनके सपने है उन्हें पूरा करेंगे आज ये संकल्प लेकर सभी लोग जाए कि 2027 में प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार लानी है तभी नेता जी के सपने पूरे हो सकेंगे।
बाइट–शिवपाल यादव, महासचिव, सपा

More Stories
हरदोई 22 नवम्बर 26*पिहानी में चौथी बार हुआ भव्य खाटू श्याम जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु*
फतेहपुर 22 नवम्बर 26*हाईवे पर टूरिस्ट स्लीपर बस ट्रक से टकराई, परिचालक व एक यात्री की मौत, दो दर्जन यात्री घायल*
लखनऊ 22 नवम्बर 26*यूपी में 144 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, वाराणसी में भी कई एसीपी बदले*