November 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई 22 नवम्बर 26*पिहानी में चौथी बार हुआ भव्य खाटू श्याम जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु*

हरदोई 22 नवम्बर 26*पिहानी में चौथी बार हुआ भव्य खाटू श्याम जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु*

हरदोई 22 नवम्बर 26*पिहानी में चौथी बार हुआ भव्य खाटू श्याम जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु*

*सुन्दर झांकी और इत्र वर्षा और श्याम रसोई रही आकर्षण का केंद्र*

 

पिहानी, हरदोई। कस्बे के बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारे के सामने शनिवार रात श्री श्याम सेवा समिति की ओर से चौथी बार लखदातार श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भव्य खाटू श्याम जागरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अरदास के साथ हुई। इस दौरान भव्य श्याम दरबार सजाया गया। बाबा का आकर्षक श्रृंगार, अखंड ज्योति और श्याम रसोई की व्यवस्था की गई। जागरण में सुंदर झांकियां और इत्र वर्षा आकर्षण का केंद्र रहीं।
जागरण में सीतापुर के रुद्र, गाजियाबाद के प्रशांत सूर्यवंशी, एटा की पल्लवी सोमवंशी और उज्जैन की अक्षिता सिंह राजपूत ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं कानपुर के नवीन म्यूजिकल ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। कलाकारों ने ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ और ‘दरबार सांवरिया ऐसो साजो प्यारो’ जैसे भजन सुनाए। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और बाबा के जयकारे लगाते रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिहानी कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
*इस अवसर पर श्री खाटू श्याम बालाजी परिवार, पिहानी की ओर से सभी श्याम प्रेमियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया*। आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा श्याम के दरबार में माथा टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Taza Khabar