पूर्णिया बिहार11नवंबर26* कसबा नगर परिषद में छठ घाटों की तैयारी युद्ध स्तर पर, EO दीपक कुमार खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार / जिलाधिकारी, पूर्णियाँ श्री अंशुल कुमार के निर्देश पर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कसबा नगर परिषद अलर्ट मोड पर है। प्रमुख महावीर छठ घाट पर की जा रही तैयारियों का कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक कुमार द्वारा लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है।
EO श्री दीपक कुमार ने महावीर घाट का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए घाट तक जाने वाले पहुंच पथ का पीसीसी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग एवं वॉच टावर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि घाट परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई अंतिम चरण में है।
*EO ने दिया समय पर काम पूरा करने का निर्देश*
कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक कुमार ने मौके पर मौजूद कर्मियों और कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि शेष बचे कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि घाट पर सुरक्षा और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अनुश्रवण के दौरान उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्री मिथु यादव, वार्ड संख्या-13 के वार्ड पार्षद, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी श्री रवि कुमार, कनीय अभियंता श्री अब्दुल लतीफ, छठ पूजा समिति के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार12नवंबर26* छठ से पहले चंपानगर में प्रशासन सख्त, गंगा सागर और डेयोडी घाट का SDM ने किया संयुक्त निरीक्षण
गाजियाबाद 12 नवम्बर 26*थाने के बाहर ‘पुलिसकर्मियों के सामने’ युवक की चाकू से गोदकर हत्या !*
पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26 छठ घाटों पर लगेगी कानून की पाठशाला, 10 घाटों पर तैनात होंगे न्याय सखी