पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल 26 *पोहेला बोइशाख पर झूमा पूर्णिया: प्रभात फेरी से रवींद्र संगीत तक, बंगाली समुदाय ने धूमधाम से मनाया बंगला नव वर्ष*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार, बंगला नव वर्ष ‘पोहेला बोइशाख’ का जश्न शहर में पूरे उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। बंगाली समुदाय ने सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए नव वर्ष का स्वागत किया,
सुबह भट्ठा दुर्गाबाड़ी पूजा समिति की अगुवाई में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। दुर्गाबाड़ी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई यह फेरी पुनः दुर्गाबाड़ी प्रांगण में संपन्न हुई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। इस दौरान रामकृष्ण मिशन और रजनी चौक पर बच्चियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया,
संध्या में दुर्गाबाड़ी के प्रेक्षागृह में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जहाँ दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ रीमा मुखर्जी और आशीष राहा के सुमधुर रवींद्र संगीत से हुआ,
इसके बाद दुर्गापूजा,2025 में उल्लेखनीय सहयोग के लिए शहर के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। मेयर विभा कुमारी, डॉ. ए के गुप्ता, सिद्धार्थ प्रताप उर्फ रिशी जी, संजीव किशोर उर्फ छोटू जी, स्वाति वैश्यंत्री, रूपेश सिंह, रामनाथ मसकरा, सुदर्शन चंद्र दास, सुनील जैजानी, आशीष सनातनी, चंदन कर्मकार समेत कुल 28 कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया,
सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण बंगाल के मालदा से
आए सुखमय मजूमदार एवं उनकी टीम की प्रस्तुति रही। टीम ने रवींद्र संगीत और आधुनिक बंगला गीतों से समां बांध दिया। वहीं जी बंगला सा रे गा मा पा की प्रतिभागी स्वस्तिका मजूमदार ने _जेते देउ आमाय डेको ना”_ और _जेते जेते पथे होलो देरी_ गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शकों की फरमाइश पर स्वस्तिका ने एक के बाद एक कई गीत सुनाए और खूब तालियां बटोरीं,
इस मौके पर मेयर विभा कुमारी ने बंगला समाज को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भट्ठा दुर्गाबाड़ी समिति के मंच पर सम्मानित होकर वे गौरवान्वित महसूस कर रही हैं, उन्होंने आयोजन समिति को सफल व भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई दी,
समिति के सचिव सुचित्रो घोष ने पूर्णिया वासियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सक्रिय सहयोग से ही इस वर्ष का दुर्गा पूजा ऐतिहासिक और आकर्षक रहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे मनोरंजक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे,
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ. अमित भट्टाचार्य, सुदीप मित्रा, बापी दास, गौतम बनर्जी, रोनी भट्टाचार्य समेत सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही। मंच संचालन सोनाली चक्रवर्ती और श्रवणा सरकार ने बखूबी निभाया,

More Stories
मथुरा 16 अप्रैल26*“MISSION SHAKTI”** फेज 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा16.04.2026*ए0एन0टी0एफ0 आपरेशनल यूनिट आगरा जोन द्वारा झारखंड के जंगलों से अवैध मादक पदार्थ के तीन तस्कर गिरफ्तार*
मथुरा 16 अप्रैल 26*थाना मांट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*