April 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कुमायूँ परिक्षेत्र, नैनीताल16.04.2026*धामी का इरादा अटल, IG रिद्धिम का प्रहार घातक — नशे के सौदागरों में मचा खौफ”

कुमायूँ परिक्षेत्र, नैनीताल16.04.2026*धामी का इरादा अटल, IG रिद्धिम का प्रहार घातक — नशे के सौदागरों में मचा खौफ”

कुमायूँ परिक्षेत्र, नैनीताल16.04.2026*धामी का इरादा अटल, IG रिद्धिम का प्रहार घातक — नशे के सौदागरों में मचा खौफ”

नैनीताल*ड्रग माफिया के गढ़ में धमाका — IG रिद्धिम का ताबड़तोड़ अटैक”

अब नहीं बचेगा कोई सौदागर — कुमायूँ पुलिस का ‘वार ऑन ड्रग्स’”

 

,*नशे पर प्रहार – कुमायूँ पुलिस का सख्त एक्शन*

💊 *अवैध नशीली दवाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*

⚖️ *मेडिकल स्टोर सीज, नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही*

👮‍♀️ *SOTF व औषधि विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय*

👏 *स्थानीय जनता ने की सराहना, पुलिस का बढ़ा मनोबल*

मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमायूँ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) कुमायूँ परिक्षेत्र एवं औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 15.04.2026 की देर रात्रि को कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल क्षेत्र में एक प्रभावी कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के दौरान हल्द्वानी, बनभूलपुरा स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर से संचालक हिमांशु वार्ष्णेय पुत्र उपकर वार्ष्णेय निवासी पर्वतीय मोहल्ला, रामपुर रोड, हल्द्वानी के कब्जे से अवैध नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं, जिनमें—

20 Buprenorphine IP इंजेक्शन
113 Tramadol कैप्सूल
360 Alprazolam टैबलेट
शामिल हैं।

उक्त प्रकरण में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा ड्रग एक्ट के नियम 65 के उल्लंघन के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए संबंधित मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

इस कार्रवाई के पश्चात स्थानीय जनता द्वारा कुमायूँ पुलिस एवं संबंधित विभाग की सराहना की गई तथा इसे नशे के विरुद्ध एक सशक्त एवं सराहनीय पहल बताया गया।

कुमायूँ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपदों में नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Taza Khabar