पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल26 *पूर्व मंत्री मंसूर आलम ICU में भर्ती, हालत में सुधार पर अब भी दुआओं की दरकार: निसार अहमद ने की सेहतयाबी की अपील*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक
पूर्णिया। बिहार के कटिहार जिले की बरारी विधानसभा से तीन बार विधायक और पूर्व मंत्री जनाब मंसूर आलम साहब इन दिनों पूर्णिया में इलाजरत हैं। वे कांग्रेस के मौजूदा AICC सेक्रेटरी तौकीर आलम के वालिद हैं।
मंसूर आलम साहब को DM कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शौकत अली की निगरानी में ICU में भर्ती कराया गया है। बायसी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी निसार अहमद ने सोमवार को ICU में उनसे मुलाकात की।
निसार अहमद ने बताया, “अल्हम्दुलिल्लाह, उनकी हालत पहले से बेहतर है, मगर हालात अब भी नाजुक हैं। वे सिर्फ सियासत का चेहरा नहीं, बल्कि एक दौर, एक तहजीब और अवाम की खिदमत की पूरी तारीख हैं। उनकी पूरी जिंदगी जनता की सेवा में गुजरी है।”
उन्होंने सभी लोगों से सियासत और जात-पात से ऊपर उठकर इंसानियत के नाम पर दुआ करने की अपील की। निसार अहमद ने कहा, “ऐ खुदा, उनकी तकलीफ को राहत में बदल दे। उनकी हर सांस को शिफा का जरिया बना दे और जल्द सेहत-ए-कामिला अता फरमा। आप सबसे गुजारिश है कि दो लम्हे निकालकर दिल से दुआ कीजिए, क्योंकि कुछ दुआएं ही तकदीर का रुख मोड़ देती हैं।

More Stories
शामली31मई26*सिंघम सतीश कुमार का एक्शन: समझौता हुआ, फिर भी नहीं बच सके आरोपी, दोनों पक्षों पर पुलिस का शिकंजा
प्रयागराज31मई26*बभनपट्टी में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, न्याय एवं संघर्ष की मूर्ति थी अहिल्याबाई होलकर –हरिप्रसाद धनगर
फर्रुखाबाद31मई26*उत्तर प्रदेश में तेज़ तूफ़ान का कहर, किसानों और गरीबों को भारी नुकसान