पूर्णिया बिहार 11 फरवरी25* वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सर्वे कार्य की समीक्षा बैठक
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णियाबिहार। पूर्णिया आयुक्त महोदया द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं सर्वेक्षणकार्ताओं को उक्त योजनाओं के निष्पादन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त महोदया द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रतीक्षा सूची में छूटे हुए वैसे आवास विहीन पात्र परिवार जिन्हे अभी तक किसी भी प्रकार के आवास योजना का लाभ केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा सुलभ नहीं हो सका है। वैसे छूटे हुए योग्य लाभुकों को आवास का लाभ देने हेतु सरकार द्वारा सर्वेक्षण का कार्य दिनांक 10/ 1/25 से प्रारंभ किया गया है जो कि दिनांक 31 मार्च 2025 तक निर्धारित है।
वर्तमान में जिले के सभी 230 पंचायतों में सर्वेक्षण कर्ता को नियुक्त किया गया है।
अद्मावधि पर्यन्त कुल 49894 लाभुकों का नाम जोड़ने के लिए सर्वेक्षण का कार्य किया गया है।
जिसमें 11187 अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के हैं।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सर्वेक्षण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करना सुनिश्चित करें
उप विकास आयुक्त महोदया द्वारा “योग्य लाभुकों का नाम नियमानुसार सूची में छूटे नहीं और अयोग्य लाभुक का नाम जुटे नहीं ” का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
सभी सर्वेयर को निर्देशित किया गया कि विभागीय दिशा निर्देश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा निदेशक एन इ पी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, श्री रितेश कुमार सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा एवं श्री रवि शंकर उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उपस्थित थे.

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 नवंबर26 *पूर्णिया में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, LED वैन से 5 स्कूलों में चला जागरूकता अभियान*
पूर्णिया 24 नवम्बर 26*थार के रेगिस्तान में रोमांच का महाकुंभ, YHAI जैसलमेर लेकर आया 3 बड़े नेशनल कैंप*
पूर्णिया 24 नवम्बर 26*पूर्णिया में गरजा स्वच्छता का बिगुल, DM अंशुल कुमार ने किया ‘स्वच्छ शौचालय – गरिमामय भविष्य’ अभियान का शुभारंभ