पूर्णिया बिहार 11 फरवरी25*मण्डलायुक्त राजेश कुमार ने प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी उद्घाटन
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार।आयुक्त महोदय ने कहा कि सरकार कृषि एवं किसानों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील है।
पिछले दो दशक में सरकार के द्वारा किसानों को दी जाने वाली अनुदान में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।
किसानों के लाभ के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजना चला रही है।
जिसका मुख्य मकसद किसानों की आय को बढ़ाना है।बिहार सरकार का मानना है कि भारत की हर थाली में बिहार का कम से कम एक उत्पाद हो।
आयुक्त महोदय ने मौके पर मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों को सरकार के द्वारा दी जा रही सभी योजनाओं का लाभ किसानों को मिले इसका प्रयास होना चाहिए।
वहीं आयुक्त महोदय ने किसानों को इस प्रदर्शनी का लाभ उठाते हुए कृषि में नवाचार के लिए भी प्रेरित किया गया।
किसान समृद्ध होंगे तो होगा सबका विकास :- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि जब कोरोना के समय में सभी काम ठप्प हो गया था तो उस समय सिर्फ कृषि ही एक ऐसा काम था जो नहीं रुका।
किसान देश के अन्नदाता हैं,
किसानों की आय कैसे बढ़े हम सब इस प्रयास में जुटे हुए हैं।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि पहले पूर्णिया के लोग धान की खेती करते थे।
उसके बाद मक्का की खेती करने लगे जिससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी हुई।
अब पूर्णिया के प्रगतिशील किसान मखाना, ड्रैगन फ्रूट,स्वीट काॅर्न और बेबी काॅर्न की खेती कर रहे हैं।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि पूर्णिया के बियाडा में मखाना प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 55 हजार स्क्वायर फीट जमीन उपलब्ध कराया गया है।
जहां आधुनिक मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण हो रहा है।साथ ही उन्होंने किसानों को मखाना के सबौर-1 बीज भी अपनाने लिए प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन किसानों के उत्पादों के लिए मार्केट लिंकेज की भी व्यवस्था कर रही है।
अब जरूरत है कि पूर्णिया प्रमंडल का कच्चा उत्पाद बाहर नहीं जाए बल्कि उसकी यही प्रोसेसिंग भी हो।
इसके लिए सरकार उद्योग विभाग के माध्यम से किसानों को लोन भी उपलब्ध करवा रही है।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा