पूर्णियां बिहार26सितंबर2026* टीबी मरीजों के लिए फरिश्ता बनी सरकार, निक्षय मित्र योजना के तहत 27 मरीजों को मिला पोषण का सहारा
मोहम्मद इरफान कामिल – यूपीआजतक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिवीजन, बिहार*
पूर्णिया / जिले में टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन अब सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि पोषण का भी हथियार इस्तेमाल कर रहा है। इसी कड़ी में जनभागीदारी अभियान के तहत शनिवार को डगरूआ प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मानवता भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ 27 टीबी पीड़ित मरीजों को फूड बास्केट देकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
*दवा के साथ पोषण भी है जरूरी हथियार*
कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के निर्देश और जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ. हैदर ने मरीजों को समझाया कि टीबी को हराने के लिए सिर्फ नियमित दवा ही काफी नहीं है, बल्कि पौष्टिक और संतुलित भोजन लेना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने सभी मरीजों से अपील की कि वे इलाज के दौरान लगातार स्वास्थ्यकर्मियों के संपर्क में रहें।
*सरकारी योजनाओं से होगा मरीजों का कल्याण*
डगरूआ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजी चंचल ने मरीजों को टीबी के लक्षण, इलाज और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पात्र मरीजों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया ताकि इलाज के दौरान उन्हें किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी न हो।
*स्वास्थ्यकर्मियों ने दिखाई जनसेवा की मिसाल*
इस नेक पहल को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीपीएस राजेश शर्मा, बीएचएम अविनाश कुमार, बीसीएम बंदना कुमारी, एसटीएस पूजा कुमारी समेत राजनाथ झा, दिलीप चौधरी, विनोद कुमार, मो. साकिब और जयप्रकाश कुमार की सक्रिय भूमिका रही। विभाग का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन अभियान को और मजबूत करना है।
More Stories
लखनऊ 26 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
कानपुर नगर 26 सितंबर 26*पानी का निकास न होने के कारण कई घरों के लोग नहीं निकल पा रहे अपने घरों से शिवराजपुर में
पूर्णिया 26 सितंबर 26*SSP डॉ. शौर्य सुमन की बड़ी कार्रवाई: पूर्णिया में हथियार तस्करों के अड्डे पर छापा,2 गिरफ्तार*