पूर्णिया 26 सितंबर 26*SSP डॉ. शौर्य सुमन की बड़ी कार्रवाई: पूर्णिया में हथियार तस्करों के अड्डे पर छापा,2 गिरफ्तार*
*पूर्णिया, बिहार | 26 सितंबर 2026 | मोहम्मद इरफान कामिल – यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिवीजन, बिहार*
पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पूर्णिया पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने जलालगढ़ थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
*गुप्त सूचना पर SSP ने बनाई स्पेशल टीम*
पुलिस को 26 सितंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि जलालगढ़ में हथियार तस्करों द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने तत्काल एक छापेमारी टीम का गठन किया और खुद पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। आज अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SSP डॉक्टर शौर्य सुमन ने इस सफलता की पूरी जानकारी मीडिया को दी।
*पहली छापेमारी में हथियारों का जखीरा बरामद*
गठित टीम ने सरसौनी वार्ड नंबर 5 निवासी नीरज कुमार ततमा, उम्र 24 वर्ष, पिता स्वर्गीय विद्यानंद ततमा के घर पर छापा मारा। तलाशी में घर से 4 देसी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, 1 खोखा और घटना में प्रयुक्त 1 मोबाइल बरामद किया गया। मौके से नीरज को गिरफ्तार कर जलालगढ़ थाना कांड संख्या 219/26, धारा 25(1-b)/26/35 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कांड का एक अन्य आरोपी कौशल कुमार भारती पहले से ही कसबा थाना कांड संख्या 265/26 हत्या के मामले में जेल में बंद है।
*दूसरी छापेमारी में दूसरा तस्कर भी धराया*
इसी सूचना पर टीम ने चक वार्ड नं 06 निवासी रमेश चौहान, उम्र 27 वर्ष, पिता मंटू चौहान के घर छापा मारकर 1 देसी कट्टा के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जलालगढ़ थाना कांड सं0 220/26 दर्ज किया गया है।
*छापेमारी टीम में ये रहे शामिल*
इस सफल अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 श्री कनिष्क श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष दीपक कुमार, अपर थानाध्यक्ष शिवम कुमार, अभिषेक सिंह, सुधांशु राज, सशस्त्र बल जलालगढ़ और डीआईयू टीम पूर्णिया की अहम भूमिका रही।
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने साफ कहा कि जिले में अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा,
More Stories
लखनऊ 26 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
कानपुर नगर 26 सितंबर 26*पानी का निकास न होने के कारण कई घरों के लोग नहीं निकल पा रहे अपने घरों से शिवराजपुर में
पूर्णियां बिहार26सितंबर2026* टीबी मरीजों के लिए फरिश्ता बनी सरकार, निक्षय मित्र योजना के तहत 27 मरीजों को मिला पोषण का सहारा