पूर्णिया बिहार 26 सितंबर2026*पूर्णिया में शराब माफियाओं पर मद्यनिषेध विभाग का बड़ा प्रहार,
32.5 लीटर शराब और बाइक जब्त, 4 धंधेबाज गिरफ्तार*
*पूर्णिया, बिहार | मोहम्मद इरफान कामिल – यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिवीजन, बिहार*
पूर्णिया / जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के सख्त निर्देश पर पूर्णिया जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर *कुल 32.5 लीटर अवैध शराब* और तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक बाइक जब्त की है।
*चार जगह छापेमारी, चार गिरफ्तार*
कार्रवाई के दौरान कुल 13.500 लीटर अवैध विदेशी शराब और 19.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की गई है। इस मामले में 4 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
स्थानवार कार्रवाई इस प्रकार रही:
*सदर (आईनामहल):* 2 लीटर देशी चुलाई के साथ 1 गिरफ्तार।
*सदर (बसगामा):* 2 लीटर देशी शराब के साथ 1 गिरफ्तार।
*सदर (अब्दुल्ला नगर):* 10 लीटर देशी शराब के साथ 1 गिरफ्तार।
*सदर (बसगामा):* 5 लीटर देशी शराब के साथ Super Splendor बाइक (BR11BC-4331) जब्त और 1 गिरफ्तार।
*डालकोला चेकपोस्ट पर लावारिस विदेशी शराब बरामद*
वहीं डालकोला चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान 13.500 लीटर अवैध विदेशी शराब लावारिस हालत में बरामद की गई। सभी मामलों में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
*प्रशासन का अल्टीमेटम – अभियान जारी रहेगा*
मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया ने साफ कहा है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री की सूचना तुरंत विभाग को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
More Stories
पूर्णिया 26 सितंबर 26*SSP डॉ. शौर्य सुमन की बड़ी कार्रवाई: पूर्णिया में हथियार तस्करों के अड्डे पर छापा,2 गिरफ्तार*
पूर्णियां बिहार26सितंबर2026* टीबी मरीजों के लिए फरिश्ता बनी सरकार, निक्षय मित्र योजना के तहत 27 मरीजों को मिला पोषण का सहारा
मथुरा 26 सितंबर 26 आजनोख ग्राम से 09 वर्ष का बच्चा के गुम होने के संबंध में*