पंजाब30सितम्बर*10 किलो चूरा पोस्त सहित ट्रक चालक व कंडक्टर काबू
अबोहर, 30 सितंबर (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई बलकरण सिंह, एएसआई मिलख राज दौराने गश्त रेलवे फाटक गंगानगर चौक पर मौजूद थे। दौराने गश्त कंधवाला रोड मैट्रो कालोनी की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक ट्रक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जरनैल सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी मानोचाहल कलां, तरनतारन, सुखविंद्र सिंह पुत्र बख्शीश सिंह वासी खारा जिला तरनतारन के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना नं. 2 मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*