पंजाब30सितम्बर*अमरपुरा हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार
अबोहर, 30 सितंबर (शर्मा): डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह व थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी ने बताया कि अमरपुरा हत्याकांड के मामले में दो और आरोपी लवप्रीत उर्फ लवदीप पुत्र गुरदास सिंह, प्रदीप उर्फ छोटू पुत्र अजीत वासी भागू को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
मिली जानकारी अनुसार मृतक राम कुमार की बेटी लक्ष्मीबाई के बयानों के आधार पर थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदमा नं. 134, 22.09.2021 भांदस की धारा 302, 323, 506, 148, 149 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में पहले नरिन्द्र कुमार उर्फ अश्वनी पुत्र मंगतू राम को काबू कर जेल भेज चुकी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली5मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल* *05 मई 2026 , मंगलवार
नई दिल्ली5मई2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए