पंजाब21जनवरी*नशीली गोलियों व पोस्त सहित ड्राईवर काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 21 जनवरी (शर्मा) : फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता, एसपीडी अजयराज सिंह, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है, उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी वरिन्द्र कुमार, एएसआई सुखमंदर सिंह, एएसआई परमजीहत सिंह अन्य पुलिस पार्टी कुलार रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। राज्यस्थान से आ रहे एक ट्राला घोडा पीबी-10-जीके-2903 को रोक कर तलाशी ली तो ड्राईवर के पास से 5 किलो चूरा पोस्त व 1290 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पकड़े गए ड्राईवर की पहचान परमिन्द्र सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी गुरदीप सिंह कॉलोनी जगरावां, हाल आबाद शेरपुर खुर्द लुधियाना के रूप में हुुई। थाना बहाववाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 7, 20-1-2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया, जहां योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा है। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगे और पता लगाया जाएगा कि यह माल कहां से लेकर आया और किस को देना था।
फोटो : 01, पुलिस पार्टी, बरामद ट्राला व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उन्नाव18जून26*सपा के लिए सैफई ही घर-परिवार, मेरे लिए उत्तर प्रदेश घर, 25 करोड़ लोग परिवार: मुख्यमंत्री*
कौशाम्बी18जून26*कौशाम्बी के 11 स्कूलों की मान्यता रद्द*
मथुरा 18 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की 04 भैंस व 03 छोटी पड़िया के साथ किया गया गिरफ्तार ।*