सहारनपुर १८ जून २०२६ * आवारा सांड के प्रकरण में एसडीएम नकुड से मिले ग्रामीण,सांडों को गौशाला भेजने की मांग की
⬆️⬆️⬆️⬆️
सहारनपुर *तीतरो थाना क्षेत्र के गांव रादौर में आवारा सांडों के आतंक के बाद आज गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों ने एसडीएम नकुड से सांडों को गौशाला भेजने की मांग करते हुए एक ज्ञापन दिया। जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि आवारा सांडों के हमले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं जिनके हमले में कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं आपको बता दें अभी 2 दिन पूर्व अनादि टीवी द्वारा आवारा सांडों को लेकर खबर को प्रकाशित किया गया था जिसमें ग्रामीणों ने बताया था कि गांव के ही विकास रोहिला और बिल्लू पहलवान पर आवारा सांडो ने जानलेवा हमला किया जिसमें ग्रामीणों की मदद से वह बाल बाल बचे थे इसी को देखते हुए आज प्रतिनिधिमंडल नकुड पहुंचा और उन्होंने एसडीएम नकुड को अपनी समस्या से अवगत कराया इसके बाद एसडीएम नकुड ने समस्या का संज्ञान लेते हुए बीडीओ गंगोह को उक्त प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं वही ग्रामीणों ने बताया कि एसडीएम नकुड से मुलाकात हुई है जिसमें उन्होंने हमारी समस्या को ध्यान पूर्वक सुनते हुए समस्या के आश्वासन का भरोसा दिया है। इस दौरान अशोक कुमार अंकित कुमार सुरेश राहुल रजत शर्मा यशवीर सिंह अनुज कुमार योगेश कुमार राजपाल सिंह सोहनलाल रिंकू नंबरदार करण सेन महावीर बिट्टू सत्येंद्र कुमार धीरेंद्र कुमार शिवकुमार सतपाल विनोद कुमार संजय कुमार संदीप कुमार रमेश कुमार धर्मवीर राजेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 26 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 26 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 26 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*