कौशाम्बी18जून26*कौशाम्बी के 11 स्कूलों की मान्यता रद्द*
*कौशांबी* यूपी बोर्ड से मान्यता लेकर लगातार दो वर्ष कक्षाएं न चलाना अथवा किसी भी परीक्षार्थी द्वारा वर्ष 2025 व 2026 की बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग न करना उत्तर प्रदेश के 465 वित्तविहीन विद्यालयों को भारी पड़ गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के तहत इन विद्यालयों की मान्यता स्वतः समाप्त हो गई।इस संबंध में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सूचना जारी की है। ऐसे विद्यालयों की सूची जारी कर बोर्ड सचिव ने इसके प्रचार-प्रसार के निर्देश सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए हैं,ताकि विद्यार्थियों व अभिभावकों को अमान्य विद्यालयों की जानकारी हो सके।बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया है कि हाईस्कूल नवीन (वन टाइम) अथवा इंटरमीडिएट नवीन वर्ग की मान्यता प्राप्त विद्यालय से लगातार दो वर्ष तक किसी भी छात्र द्वारा परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने अथवा कक्षा संचालित नहीं करने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के विनियमों के तहत मान्यता स्वतः समाप्त समझे जाने की व्यवस्था है। इसी क्रम में कौशांबी जिले के 11 विद्यालय की भी मान्यता समाप्त कर दी गई है

More Stories
मथुरा 18 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की 04 भैंस व 03 छोटी पड़िया के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 18 जून 26- OPERATION CONVICTIONथाना छाता जनपद मथुरा ।
सहारनपुर १८ जून २०२६ * आवारा सांड के प्रकरण में एसडीएम नकुड से मिले ग्रामीण,सांडों को गौशाला भेजने की मांग की