मथुरा 18 जून 26- OPERATION CONVICTIONथाना छाता जनपद मथुरा ।
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर मा0 न्यायालय द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले अभियुक्त को 10 वर्ष का साधारण कारावास एवं 8,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान ” ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना छाता जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 285/2012 धारा 147/148/149 व 307 भादवि मे आज दिनांक 18.06.2026 को मा0 न्यायालय ADJ स्पेशल EC ACT. मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचारण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त शेर खां पुत्र इस्लाम निवासी विसम्भरा थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा को 10 वर्ष का साधारण कारावास एंव 8,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
More Stories
नई दिल्ली 26 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 26 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 26 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*