पंजाब 13 नवम्बर 2024* अस्थियां चोरी के मामले में महिला व युवक को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 13 नवंबर (शर्मा/ सोनू): थाना खुईयांसरवर प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई लालचंद, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव पंजकोसी में पंकज कुमार की माता कमला देवी की अस्थियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने विनोद कुमार पुत्र मोहन लाल, गुलाबो देवी पत्नी राधे बेनीवाल वासी पंजकोसी को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने प्रदीप कुमार के बयानों के आधार पर उसकी मां की अस्थियां चोरी करने के मामले में मुकदम नं. 126, 10.11.24 धारा 298, 303 (2) व 301 बीएनएस के तहत विनोद कुमार पुत्र मोहन लाल, गुलाबो देवी पत्नी राधे बैनीवाल वासी पंजकोसी, राकेश कुमार वासी गली नं.3, संत नगरी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, शिकायतकर्ता, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया24सितम्बर26*बायसी में “स्वच्छता ही सेवा” का दिखा असर: जान है तो ज़हान है – संदेश के साथ सड़क पर उतरा नगर पंचायत,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,