October 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26**बैंकों के सिस्टम में गुपचुप सेंध लगा रहे एआई एजेंट, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस.*

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26**बैंकों के सिस्टम में गुपचुप सेंध लगा रहे एआई एजेंट, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस.*

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26**बैंकों के सिस्टम में गुपचुप सेंध लगा रहे एआई एजेंट, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस.*

नई दिल्ली *AI टूल्स से हैकर्स कुछ ही घंटों में कर रहे हैं बड़ा साइबर हमला.

पिछले दिनों करीब 20 वित्तीय संस्थानों को बनाया गया निशाना.

कई भारतीय कंपनियों को अपने सिस्टम में घुसपैठ की भनक तक नहीं लगी.

*पार्टनर बैंकों के पासवर्ड चुराकर हैकर्स ने कैसे निकाले पैसे ?*

*सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैंकों को तुरंत कौन से कदम उठाने होंगे ?*

देश के बैंकिंग सेक्टर पर मंडराते साइबर खतरे को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. आरबीआई ने सभी बैंकों, पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स समेत अपने दायरे में आने वाली तमाम वित्तीय संस्थाओं के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. इस निर्देश में साफ कहा गया है कि अगर किसी भी कंपनी के पासवर्ड (क्रेडेंशियल्स) लीक होते हैं या सिस्टम में किसी अनजान घुसपैठ की पुष्टि होती है, तो उस पूरे टेक्नोलॉजी सिस्टम को तब तक ‘असुरक्षित’ (कॉम्प्रोमाइज्ड) माना जाए, जब तक कि उसकी पूरी तरह से फॉरेंसिक जांच न हो जाए. आरबीआई ने ये कदम 19 अक्टूबर को उठाया है. इससे ठीक पहले इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने साइबर हमलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर गंभीर चेतावनी दी थी…

Taza Khabar