दिल्ली18फरवरी25*राष्ट्रपति ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच और पर्याप्त सबूतों के आधार पर यह अनुरोध किया था। सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने 2015 से 2017 के बीच फर्जी कंपनियों के माध्यम से हवाला लेनदेन के जरिए अवैध धन प्राप्त किया। मई 2022 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अक्टूबर 2024 में जमानत पर रिहा हुए। अब, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद, उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 218 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा, और ED जल्द ही उन्हें फिर से गिरफ्तार कर सकती है।
रिपोर्ट-तरस तृप्त जैन *टी.टी.*

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*