सहारनपुर18फरवरी25*रमज़ान और होली की तैयारियों को लेकर कमिश्नर को सौंपा पत्र
सहारनपुर। नगर निगम पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में पार्षदों ने कमिश्नर अटल कुमार राय का स्वागत किया और आगामी पर्वों की तैयारियों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पार्षद मंसूर बदर ने कमिश्नर को अवगत कराया कि 1 मार्च से रमज़ान और 14 मार्च से होली का शुभारंभ हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए नगर और 32 गांवों में विशेष सफाई अभियान, स्ट्रीट लाइट, पानी की आपूर्ति और सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा, रेंच के पुल से पुल कंबोह होकर रायवाला तक सड़क को RCC बनाने और बीच के नाले को समतल कर यातायात जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की गई। इस दौरान पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, इज़हार मंसूरी, गुलज़ेब खान, ज़फ़र अंसारी, रईस पप्पू, डॉ. मंसूर, एडवोकेट जावेद, मोहर्रम अली और इनाम अंसारी मौजूद रहे।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*