झांसी 24 नवंबर2022* अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल।
झांसी खजुराहो फोरलेन पर स्थित बंगरा से मऊरानीपुर सड़क पर देर रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पर पहुंचाया वहां से उसे झांसी रिफर किया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे ग्वालियर रिफर किया गया है। ग्राम लुहारी थाना सकरार निवासी 28 वर्षीय नारायणदास श्रीवास पुत्र देवराज बाइक से मऊरानीपुर से बंगरा की तरफ आ रहा था जैसे ही वह बंगरा के पहले बनाये गये हाइवे कट के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी बंगरा बृजेश कुमार साहू, सिपाही भगवान सिंह परिहार मौके पर पहुंचे व एम्बुलेंस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पर लाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*