झांसी 24 नवंबर2022*झांसी की ओर जाने वाली रेल्वे लाइन पर अज्ञात शव मिला।
जानकारी के अनुसार देर रात रानीपुर रोड़ रेल्वे स्टेशन के नजदीक अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना कटेरा पुलिस को प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही कटेरा थाना प्रभारी अनुराग अवस्थी एवं आरपीएफ के उप निरीक्षक विनोद राय अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तो वहीं रेल्वे पटरियों के बीच पड़े हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की। साथ ही युवक की शिनाख्त का प्रयास किया गया। देर रात तक पुलिस के प्रयास युवक की शिनाख्त करने में सफल नहीं हो सके। आपको बता दें कि युवक पीले कलर की जैकेट पहने हुए था, युवक की जेब से 4000 मिले है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की। शिनाख्त का प्रयास जारी बना हुआ है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
हरिद्वार 30 सितम्बर 26*में ‘वोट चोरी’ का बड़ा खेल: राहुल गांधी ने उजागर किया दिल्ली के बेला एस्टेट का सच,
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26*फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र बलात्कार के झूठे आरोप से पूरी तरह बरी:
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *बुधवार,के मुख्य समाचार*