झांसी 09 दिसंबर। ग्राम पंचायत नयागांव की एक खिरक में अभी तक विद्युतीकरण नही होने से मजरा वासी परेशान।
लालटेन के सहारे रहने को विवस है वहां के वांसिदों ने विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की। मऊरानीपुर विकास खंड के तहत आने वाले ग्राम नयागांव के बरुआमाफ के मजरा खुशीपुरा कुशवाहा मुहल्ला में एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों के मकान बने होने से मजरा वासी निवासरत है। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई सौभाग्य योजना के तहत भी विद्युतीकरण अभी भी नही होने से जगदीश कुशवाहा, नाथूराम, हल्काई, सीताराम, वृजलाल, हरि, राजू, मनोहर, सुकलाल, मुकुंदी, बालकिशन, रज्जन, भागीरथ आदि ने शासन-प्रशासन से सौभाग्य योजना अंतर्गत विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*