झांसी 09 दिसंबर। किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष करन सिंह पटेल की अध्यक्षता में समिति के मंडल संचालकों की बैठक हुई।
अध्यक्ष ने कहा कि किसान सेवा सहकारी समिति की बैठक तथा वार्षिक उत्सव एक वर्ष से अधिक समय से भण्डरा समिति में नहीं कराया गया है। साथ ही खाद वितरण के समय समिति के मंडल संचालकों को तैनात कर्मचारियों द्वारा कोई तवज्जो तक भी नही दी जा रही है जिससे संचालकों ने रोष व्यक्त करते हुए कर्मचारियों की शिकायत ऊपर तक पहुंचाने की मांग समिति अध्यक्ष की है। बैठक में समिति अध्यक्ष करन सिंह पटेल भण्डरा, प्रकाश अहिरवार, दीपचंद श्रीवास, सुरेन्द्र कुमार, कल्याणदास गुप्ता, हीरा सिंह परिहार, लक्ष्मी प्रसाद सोनी, रमेश कुशवाहा , चंद्रप्रकाश बादल आदि मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,