झांसी 09 दिसंबर। किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष करन सिंह पटेल की अध्यक्षता में समिति के मंडल संचालकों की बैठक हुई।
अध्यक्ष ने कहा कि किसान सेवा सहकारी समिति की बैठक तथा वार्षिक उत्सव एक वर्ष से अधिक समय से भण्डरा समिति में नहीं कराया गया है। साथ ही खाद वितरण के समय समिति के मंडल संचालकों को तैनात कर्मचारियों द्वारा कोई तवज्जो तक भी नही दी जा रही है जिससे संचालकों ने रोष व्यक्त करते हुए कर्मचारियों की शिकायत ऊपर तक पहुंचाने की मांग समिति अध्यक्ष की है। बैठक में समिति अध्यक्ष करन सिंह पटेल भण्डरा, प्रकाश अहिरवार, दीपचंद श्रीवास, सुरेन्द्र कुमार, कल्याणदास गुप्ता, हीरा सिंह परिहार, लक्ष्मी प्रसाद सोनी, रमेश कुशवाहा , चंद्रप्रकाश बादल आदि मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
कौशांबी23 अक्टूबर 26*स्नातक मतदाता सूची पर बड़ा सवाल: 20 लाख आबादी, 77 डिग्री कॉलेज और सिर्फ 20,140 मतदाता!
कौशाम्बी 23 अक्टूबर 26*जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया भ्रमण*
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में गूंजा विरोध, उत्तराखंड एकता मंच ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार को दी चेतावनी