कौशाम्बी13जुलाई26*हरे पेड़ काटते पकड़े जाने के बाद चौकी इंचार्ज ने रकम लेकर छोड़ा*
*कौशाम्बी* एक तरफ सरकार वृहद्ध पौधा रोपण की बात कर रही है और दूसरी तरफ वन विभाग से लेकर चौकी पुलिस हरे पेड़ को कटवा कर वसूली करने में लगे हुए हैं जिससे हरियाली पर गहरा संकट खड़ा हुआ है ताजा मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिराथू रेंज इलाके के गंभीरा गांव का है गंभीरा गांव में लकड़ी माफिया रविवार की रात्रि में नीम का हरा पेड़ काट रहे थे मौके पर पिकअप वाहन संख्या यूपी 73 ए 6844 भी खड़ा था मौके पर खड़े पिकअप वाहन से लकड़ी काटने वाले मजदूर आए थे और उसी से लकड़ी ले जाने की तैयारी कर रहे थे मामले की जानकारी लोगों ने नारा चौकी इंचार्ज वा फॉरेस्ट विभाग के मुंशी बुधराम को दिया मौके पर फॉरेस्ट विभाग का मुंशी बुधराम पहुंचा और नारा चौकी पुलिस के सहयोग से लकड़ी काटने वाले लोगों को नारा पुलिस चौकी बुला ले गया उसके बाद हरे पेड़ काटने का सौदा शुरू हुआ आधी रात को ही नोटों का बंडल लेकर लकड़ी काटने वाले माफिया को छोड़ दिया गया है लेकिन दूसरे दिन तक मौके पर हरे पेड़ की कटी हुई लकड़ी पड़ी थी नीम के हरे पेड़ को पेट्रोलिन आरा मशीन लगाकर लकड़ी माफियाओं ने काटकर जमीन में गिरा दिया है लेकिन उसके बाद भी लकड़ी माफिया उनके मजदूरों के विरुद्ध वन विभाग ने मुकदमा नहीं दर्ज कराया है और ना ही चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है बल्कि नोट का बंडल लेकर लकड़ी माफिया को छोड़ दिया है अब सवाल उठता है कि कब तक हरे पेड़ के कटान पर चौकी पुलिस और वन विभाग के अधिकारी वसूली करके हरियाली को नष्ट करते रहेंगे

More Stories
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा 13 जुलाई 26*नाले में डूबने से दो बालिकाओं की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम*
बांदा 13 जुलाई 26*में दर्दनाक सड़क हादसा,दो लोगो की मौके पर मौत,एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल*