कौशाम्बी 29 मार्च 26*पीएम हाउस से शव वापस पहुंचते ही पूर्व प्रधान की हत्या के विरोध में चक्का जाम*
*नेवादा कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में शुक्रवार की आधी रात्रि को मजरा फरीदपुर निवासी पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद जैसे ही शव परिवार के लोगों को मिला गांव के सैकड़ो लोगों के साथ परिवार के लोगों ने रविवार की सुबह करीब 9 बजे नेवादा में तिल्हापुर मोड़ से पुरखास रोड पर अपने घर के सामने सड़क पर शव रखकर सैकड़ो लोगों ने चक्का जाम कर दिया हत्या का खुलासा और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीड़ ने जमकर नारेबाजी की।इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया और आवागमन बाधित रहा। सड़क पर शव रख कर चक्का जाम की जानकारी मिलते ही कई थाने की पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन परिजन मांगों पर अड़े रहे।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तमाम प्रयास के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने सड़क का चक्का जाम समाप्त किया है उसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है

More Stories
देवबंद19मई26*ईमानदार निष्पक्ष अधिकारी रोजंत त्यागी चढ़े सियासी भेंट
मुंबई19मई26* बुलडोजर एक्शन, बांद्रा ईस्ट के ये 500 अवैध निर्माण ध्वस्त,*
कानपुर नगर19मई26*20 मई को दवा दुकानों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश*