कौशाम्बी 29 मार्च 26*मनौरी बाजार में सोमवार को होगा पांचवा श्री खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन व विशाल भंडारा*
*एक शाम लाज बचाने वाले के नाम*
*तिल्हापुर मोड़ कौशांबी* चायल तहसील क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित ब्रम्हदेव मंदिर के पीछे दिनांक 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी श्री खाटू श्याम बाबा का पांचवा संकीर्तन-भजन व अमृत तुल्य विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह आठ बजे श्री ब्रम्हदेव मन्दिर नई बस्ती से श्याम ध्वजा निशान यात्रा निकाली जाएगी पूरे नगर भ्रमण करते हुए समापन होगा और शाम को सात बजे बाबा का अखंड जोत व भव्य सिंगार पूजन व आरती,इत्र वर्षा भजन कीर्तन ,छप्पन भोग फूलों की होली के साथ साथ विशाल भण्डारे का आयोजन होगा खाटू श्याम का कार्यक्रम महोत्सव श्री श्याम मित्र मण्डल के सदस्यों व बाजार व्यापारियों के सहयोग से सम्पन्न होगा श्याम संकीर्तन महोत्सव कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका सूरतगढ़ से श्याम लाडली वैष्णवी चंडीगढ़ से मोनू दुआ व प्रयागराज से प्रसिद्ध भजन प्रवाहक आदित्य सहगल का आगमन होगा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव कार्यक्रम में श्याम मित्र मंडल के सदस्य रजत केसरवानी,पवन केसरवानी,अंकित केसरवानी अंकुश केसरवानी,सबलू केसरवानी,वीरू केसरवानी, अरविंद केसरवानी,कान्हा, प्रदीप,आकाश हिमांशू,अनिल,उमेश,जग्गा, आदि व बाजार व्यापारियों के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे.

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*सी एम योगी आदित्य नाथ का बड़ा ऐलान —
काठमांडू 27अगस्त 2026*🏵️ये वो इमिग्रेशन आफिस है जहां से काठमांडू होकर कैलाश मानसरोवर के लिए जत्था जाता है…*
सुल्तानपुर 27अगस्त 2026*पीछे से ट्रक ने बस में मारी टक्कर,तीन यात्रियों की मौत*