कानपूर नगर १३ फरवरी २६ * बसपा नेता के भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत, काकादेव थाना क्षेत्र में हड़कंप
✍️कानपुर कमिश्नरेट के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित गीतानगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर युवक को आनन-फानन में हैलेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
✍️ मृतक की पहचान अभय तिवारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय बसपा नेता रजनीश तिवारी का भतीजा बताया जा रहा है। पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
✍️ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, 2989 पुलिसकर्मियों की तैनाती
लखनऊ25अगस्त26*योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी
नई दिल्ली25अगस्त26● सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी