कानपुर नगर, दिनांक 13 फरवरी, 2026*रेलवे समपार संख्या-80 पर अनुरक्षण कार्य हेतु 15 से 17 फरवरी तक यातायात रहेगा बंद
कानपुर नगर, दिनांक 13 फरवरी, 2026
किसान नगर से विधनू को जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे समपार संख्या-80 (किमी 1420/16-17) पर रेलवे यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नियमित अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। यह कार्य दिनांक 15 फरवरी, 2026 को प्रातः 07:00 बजे से प्रारंभ होकर 17 फरवरी, 2026 को सायं 06:00 बजे तक संपन्न किया जाएगा।
निर्धारित अवधि के दौरान उक्त रेलवे समपार संख्या-80 से सड़क यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि कार्य की सुचारु प्रगति के लिए आवश्यक यातायात नियमन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
यात्रियों की सुविधा हेतु किसान नगर से विधनू जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में सचेंडी से रेलवे समपार संख्या-81, रमईपुर होते हुए मार्ग उपलब्ध रहेगा।
इसके अतिरिक्त भैरमपुर से मोहनपुर होते हुए सोना गाँव जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे समपार संख्या-80B (किमी 1422/11-12) पर प्रस्तावित अनुरक्षण कार्य, जो 13 फरवरी से 15 फरवरी, 2026 तक निर्धारित था, अब 14 फरवरी, 2026 को सायं 07:00 बजे तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उक्त समपार 14 फरवरी, 2026 को सायं 07:00 बजे से पुनः सड़क यातायात हेतु उपलब्ध रहेगा।

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*