पंजाब 13 फ़रवरी 26*अबोहर बार एसोसिएशन में सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल सदस्य सुवीर सिद्धू का भव्य स्वागत
अबोहर, 13 फरवरी (शर्मा/सोनू) : अबोहर स्थित बार एसोसिएशन में आज उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला जब बार काउंसिल ऑफ इंडिया से जुड़े सुवीर सिद्धू का वकीलों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़, सचिव अमृतपाल तिन्ना, संयुक्त सचिव अनुज चौधरी, कैशियर पवन कुमार तथा आनंतवीर हेयर सहित बड़ी संख्या में वकील उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सुवीर सिद्धू का स्वागत किया और बार की गतिविधियों तथा वकीलों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने बार की एकजुटता और पेशेवर गरिमा को बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।
फोटो:5, सुवीर सिद्धू का स्वागत करते बार एसो. के मैंबर
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*पिरामल फाइनेंस का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 67% बढ़कर 545 करोड़ रुपये हुआ
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26*1 जनवरी 2027 से व्हाट्सऐप, टेलीग्राम समेत कई ऐप पर लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, जानिए क्या बदलेगा
आजमगढ़ 24 अक्टूबर 26*चुनाव में पक्ष में वोटिंग के लिए पैसा बाटते समय चार गिरफ्तार,