कन्नौज18जुलाई*श्रावण मास के पहले सोमवार को सिद्ध पीठ बाबा गौरीशंकर में लगा भक्तों का तांता
कन्नौज शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि श्रावण मास भगवान शंकर को अति प्रिय होता है इस मास के सोमवार में व्रत रखकर मांगी जाने वाली मुराद महादेव अवश्य ही पूरी करते हैं उसी मान्यता के चलते कन्नौज जनपद स्थिति सिद्ध पीठ बाबा गौरी शंकर के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया जहां पर बच्चे बूढ़े नवजवान स्त्री पुरुष और विद्यार्थी भी शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए भीड़ के चलते किसी भी भक्त को कोई असुविधा ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मंदिर कमेटी के लोग भी सक्रिय और मुस्तैद दिखाई दिए l
श्रावण मास देवों के देव महादेव को अति प्रिय होता है शास्त्रों और पुराणों में ऐसी मान्यता है कि श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार को व्रत रखने से व्रत करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होती हैं उसी मान्यता और विश्वास के चलते श्रावण मास में चार सोमवार पड़ने बाले है इस मास का पहला सोमवार होने के चलते आज जनपद के सभी शिवालयों में भक्तों का टाटा दिखाई पड़ा उसी क्रम में सिद्ध पीठ स्वयंभू प्राचीन बाबा गौरी शंकर के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा दिखाई दिया भीषण धूप और गर्मी की परवाह किए बगैर भोले के मतवाले बच्चे बूढ़े नौजवान स्त्री पुरुष विद्यार्थी मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर अपने आराध्य भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए घंटों लाइन में लगकर अनुशासित ढंग से अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए भक्तों की भीड़ स्थानीय जिले की ना हो करके गैर जनपदों से आए हुए भक्तों ने भी अपने आराध्य गौरी शंकर बाबा के दर्शन किए और पूरा मंदिर प्रांगण हर हर बम बम जय शिव शंकर उद्घोष उसे गोष्ट दिखाई दिया आए हुए शिव भक्तों और कांवरियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया
कन्नौज से शिवम गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ यूपी आजतक

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*