औरैया27मार्च24*सात साल की मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी*
*बच्ची की मां ने आरोपी को दरिंदगी करते देखा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई नाबालिग के साथ युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे गांव की 7 वर्षीय बालिका शौचक्रिया के लिए खेतों पर गई हुई थी। उसी समय ईंट भट्ठा पर काम करने वाले लगभग 26 वर्षीय युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना को कारित करते बालिका की मां ने देख लिया। उसके चिल्लाने पर काफी लोग आ गये और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने गांव जाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। वादी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक 7 वर्षीय बालिका अपने घर से करीब 200 मीटर दूरी पर खेतों में शौच क्रिया के लिए गई हुई थी। उसी समय जरिया हमीरपुर निवासी 26 वर्षीय भट्ठा मजदूर राजेश पुत्र सुखलाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मौके पर एक शराब का क्वार्टर भरा हुआ एवं एक खाली बरामद हुआ है। फील्ड यूनिट के द्वारा सभी साक्ष्य संकलित कर लिए गये हैं। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

More Stories
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष