औरैया27मार्च24*तालाब की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बना दिया दो मंजिला मकान*
*औरैया।* जिले के अंतर्गत ककोर तालाब की गाटा संख्या 612 जो की सरकारी राजस्व अभिलेखों में सुरक्षित भूमि तालाब के खाते में अंकित है। यह की गाटा संख्या 612 में ग्राम पंचायत के ककोर बुजुर्ग बाजार जिसमे वर्तमान प्रधानपति सुमित नारायण पाल पुत्र राम स्वरुप अपना दो मंजिला मकान बनाये हुए हैं। जिससे वर्षा का जल निकासी की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। जल निकासी न होने के कारण ग्राम में बीमारी की बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। जिसकी कई बार शिकायत की लेकिन कोई उचित कार्यवाही नहीं की गयी।
पीड़ित रमेश चंद्र पुत्र चेतराम ने इस आशय का शिकायती प्रार्थना पत्र तहसील दिवस में दिया था। जिसमें उसने कहा है कि ग्राम प्रधानपति कानूनगो से रिटायर है। अपने सांठगांठ अधिकारियो को उलझाकर गलत आख्या लगवा लेता हैं। जबकि अतिक्रमण जैसा का तैसा बना हुआ है। जेसीबी आई और खानापूर्ति कर वापस लौट गई। जेसीबी की जो पोर्टल पर तस्वीर दिखाने व गलत तरीके से दिखाते हैं, अधिकारी को गुमराह करते हैं। अधिकारी को गुमराह करते हुए गलत आख्या भेजने वाले को दंडित किया जाए, और कानूनी कार्रवाई की जाए। आरोपी शिकायत करता को देख लेने की धमकी दी जाती है। प्रधान पति सुमित नारायण पाल कानूनगो से रिटायर है और यहीं नहीं अच्छी खासी धाक भी रखते हैं। पीड़ित उपरोक्त आशय का शिकायती प्रार्थना पत्र शासन व प्रशासन को दे चुका है इसके बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा है।

More Stories
अयोध्या2अगस्त26*आखिर पत्रकारों के साथ ये खाकी की बर्बरता कब समाप्त होगी।
बांदा 2 अगस्त26*मित्रता दिवस पर बाँदा रोटी बैंक ने निभाई दोस्ती की मिसाल*
बाँदा 2 अगस्त 26शादी के इरादे से मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल ने खाया जहर हुई मौत*