औरैया16अक्टूबर*जल निकासी न होने से घरों के आस पास भरा गंदा पानी दे रहा बीमारी को दावत।
कंचौसी/औरैया
भाग्यनगर ब्लाक के चमरौआ गाँव में लोगों की जिंदगी जलभराव के बीच कट रही है। इस मोहल्ले में नालियां न बनी होने के कारण गंदा पानी सड़क व घरों के आस पास भर रहा है।बारिश होने पर हालात और ज्यादा खराब हो गये हैं।स्थानीय लोग अजय, सुरेश, राज कुमारी,अनिल ने बताया कि बरसात में जलभराव से गंदा पानी घरों में घुस जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या समाधान की मांग को लेकर पहले कई बार संबंधित अधिकारियों से मांग भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने 10176 पर सूचना देकर सड़क का निर्माण कराते हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बाजार, स्कूल,जाने के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मोहल्ले में दवा का छिड़काव न होने से मच्छरों की संख्या बड गई है जलनिकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी रास्ते में भरा रहता है। बरसात से स्थिति काफी खराब हो गई है। रास्ते में जलभराव के कारण मुहल्ले के लोगों को आवागमन पानी मे घुस कर हो रहा है वही बहुत से परिवार कीचड़ के कारण लोगों को घरों के चबूतरों से निकलना पड़ रहा है।जलभराव होने से मच्छरों की तादात बढ़ती जा रही है। ऐसे में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका दिखाई दे रही है अधिकारियो को निर्देश के बाद भी यहां दवा का छिड़काव नहीं कराया गया।ग्राम प्रधान रामू यादव ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले हमने पम्पसेट रखवाकर पानी को निकलाया था।लेकिन निकासी न होने से वरसात का पानी फिर से जमा हो गया।वहीं इस संबंध में पंचायत सचिव सुधीर कुमार ने कि बताया पानी निकासी के लिए नाला बनवाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गयी है। जल्द ही नाला निर्माण कार्य कराकर जल निकासी की समस्या को दूर किया जायेगा।
फोटो चमरौआ गाँव मे गलियो मे भरे पानी से निकलने को मजबूर ग्रामीण ।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें