औरैया12अप्रैल*भारतीय इंटरनेशनल स्कूल में विधिवत कक्षाओं का संचालन शुरू*
*फफूँद,औरैया।* विगत 11 अप्रैल 2022 सोमवार से भारतीय इंटरनेशनल स्कूल, फफूँद- औरैया में प्रथम सत्र 2022-23 के विधारंभ समारोह का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यार्थियों का स्वागत पुष्प वर्षा व क्राउन पहनाकर स्कूल के चेयरमैन श्री राकेश भारतीय व डायरेक्टर सजल भारतीय द्वारा किया गया। तत्पश्चात विधिवत रूप से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा संपन्न करते हुए विधलाय के प्रधानाचार्य विवेक स्टेफन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय-सारिणी एवं सामान्य निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य क़स्बे एवं आसपास के गाँव में शिक्षा से वंचित छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। सभी कक्षाओं का प्रत्येक शिक्षक व छात्रों ने फ़ीता काटा व अपना पहला दिन विभिन्न गतिविधि एवं खेलकूद के साथ व्यतीत किया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक रेणुका, प्रियंका, सरिता, सिमरन, मयंक, निशा, कोमल, रंजीत व समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहा।

More Stories
इलाहाबाद25अगस्त26*हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ‘स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब मान्य नहीं..’
अयोध्या25अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुल्तानपुर25अगस्त26*न्याय मांगने पहुंची महिला को चौकी से भगाने का आरोप, अब एसपी के दरबार में पहुंची फरियाद*