औरैया12अप्रैल*पत्नी ने पति की प्रेमिका का बीच बाजार उतारा आशिकी का भूत*
*बाइक पर घूमते समय पकड़कर खूब मचाया हंगामा*
*औरैया।* शहर के संजय गेट के पास पति की बाइक पर उसकी प्रेमिका को बैठा देख महिला आपा खो बैठी। उसने बाइक रोककर जबरन पति की प्रेमिका को उतारा और खूब जमकर हंगामा किया। सड़क पर भीड़ लग गई। इस बीच प्रेमिका एक ऑटो रोककर भागने लगी तो महिला ने ऑटो से जाने नहीं दिया। कुछ देर बाद पति बाइक लेकर निकल लिया। सड़क पर काफी देर तक ड्रामा चलता रहा।मौका देख प्रेमिका भी खिसक गई।महिला काफी देर तक बुरा भला कहती रही ।
मंगलवार की दोपहर संजय गेट के पास एक महिला अपनी बेटी को लेकर पहुंची। इस बीच उसने बाइक रोकी और उस पर पीछे बैठी महिला को पीटकर उतार दिया। लोग कुछ समझ पाते तब तक हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। तब पता चला बाइक सवार महिला का पति है और पीछे बैठी महिला उसकी प्रेमिका। महिला ने पति की प्रेमिका को खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों की भीड़ भी लग गई । इस बीच प्रेमिका ऑटो रुकवाकर मौके से निकलने लगी लेकिन महिला ने जाने नहीं दिया और खूब बेइज्जती की। स्वास्थ्य विभाग में तैनात महिला का पति चुपचाप सब सुन रहा था। यह ड्रामा सरे बाजार का है। पति की आशिकी से परेशान पत्नी ने प्रेमिका को बीच बाजार में घेर लिया और उसकी करतूतों को सबके सामने उजागर किया।यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब आधे घंटे तक चला इसी बीच राहगीरों की भीड़ लग गई।मौका मिलते ही वह बाइक लेकर मौके से भाग निकला। अब प्रेमिका भी जाने लगी तो महिला ने शोर मचाते हुए बेइज्जती की यह महिला लोगों के घर बर्बाद करती है इससे बच कर रहना। प्रेमिका किसी तरह मुंह छुपाते हुई वहां से निकल पाई। बताते हैं कि आशिक पति से महिला आये दिन परेशान रहती थी। पत्नी के कई बार मना करने पर पति पर आशिकी का भूत सवार था जब पत्नी मना करते करते थक गई तो उसने पति को अपनी प्रेमिका के साथ बीच बाजार में घेर लिया और पति और प्रेमिका का आशिका का भूत उतारने लगी।

More Stories
सुल्तानपुर25अगस्त26*न्याय मांगने पहुंची महिला को चौकी से भगाने का आरोप, अब एसपी के दरबार में पहुंची फरियाद*
लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर अमीनाबाद व नाका पुलिस का संयुक्त अभियान*