[4/10, 13:37] Ram Prakash Sharma: *मन्नूलाल द्विवेदी महाविद्यालय सहार में छात्रों को बंटेंगे स्मार्टफोन*
*औरैया।* उत्तर प्रदेश सरकार की छात्र/ छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत मन्नूलाल द्विवेदी महाविद्यालय सहार के बीए, बीएससी व बीएड अंतिम वर्ष में शिक्षारत छात्र छात्राओं को 14 अप्रैल 2022 को सुबह 9 बजे से महाविद्यालय में आयोजित शिविर में स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी महाविद्यालय के प्रबंधक प्यारेलाल द्विवेदी व प्राचार्य डॉ धीरेंद्र सिंह सेंगर व प्रभारी विल्सन पंडित ने संयुक्त रूप से देते हुए महाविद्यालय के उपरोक्त कक्षाओं से संबंधित सभी छात्र/छात्राओं से निर्धारित समय पर आकर शिविर में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। प्राचार्य डॉ सेंगर ने कहा है, कि अनुपस्थित रहने वाले छात्र/छात्राएं योजना के लाभ से वंचित होने की दशा में स्वयं जिम्मेदार होंगे।
[4/10, 18:33] Ram Prakash Sharma: *कानपुर टुंडला मेमो आज से दो दिन नही जाएगी कानपुर सेंट्रल*
*14 अप्रैल से सुचारू रूप से सेंट्रल स्टेशन से चलेगी*
*कंचौसी,औरैया।* टुंडला से कानपुर की ओर जाने वाली 04188 मेमो ट्रेन 11 अप्रैल से जूही यार्ड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कार्य की वजह से ब्लॉक के चलते कानपुर सेंट्रल की बजाय पनकी धाम तक ही जाएगी, और कानपुर से टुंडला की जाने वाली 04187 मेमो ट्रेन पनकी धाम से चलेगी और टुंडला की ओर जाएगी, मेमो ट्रेन के कानपुर सेंट्रल नही जाने दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा,और आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस दो दिन निरस्त रहेगी, स्टेशन अधीक्षक विशम्भर दयाल पांडेय ने बताया मेमो ट्रेन जूही यार्ड में कार्य के चलते पनकी धाम तक ही जाएगी और वही से टुंडला की ओर चलेगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया में पुलिस का सघन वाहन जाँच अभियान, संदिग्धों पर कसी नकेल*
इलाहाबाद25अगस्त26*हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ‘स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब मान्य नहीं..’
अयोध्या25अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें