औरैया 31 जनवरी *ग्राम पंचायत बिलावा में ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार*
*औरैया।* विकासखंड अजीतमल क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलावा में कांग्रेस प्रत्याशी सरिता दोहरे सोमवार को अपने समर्थकों के साथ वोट मांगने के लिए गई हुई थी। उसी समय ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य नहीं होने के कारण मतदान करने से इंकार करते हुए बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य कराने वाले दल को ही वह अपना समर्थन देंगे।
विधानसभा क्षेत्र 204 औरैया सुरक्षित से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता दोहरे सोमवार को विकासखंड अजीतमल क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलावा में वोट मांगने के लिए अपने समर्थकों समेत गई हुई थी। उसी समय बंजारा समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शित करते हुए कहा , कि स्वतंत्र भारत से अब तक गांव का कोई विकास नहीं हुआ है। जिसके कारण वह नाराज हैं , तथा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई महंगाई व बेरोजगारी के चलते हर कोई परेशान है। वहीं आरक्षण की व्यवस्था नहीं होने के चलते उन्हें आरक्षण का भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। जो भी दल बंजारा समाज का चिंतन करते हुए उन्हें समस्याओं से निजात दिलाएगा वह लोग उसी दल को वोट सपोर्ट करते हुए समर्थन करेंगे। ग्राम वासियों को प्रत्याशी सरिता दोहरे ने हर संभव इमदाद किए जाने का भरोसा दिलाया है।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,