औरैया 20 सितंबर *किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान पाठशाला का आयोजन*
*फोटो।किसानो को जानकारी देते कृषि सहायक तकनीक ए के सिंह*
*रामगढ़,औरैया।* सोमवार को विकास खण्ड अछलदा की ग्राम पंचायत देवरांव में किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत”किसान पाठशाला”के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सहायक विकास अधिकारी(कृषि)श्रीबाबू नें किसानों को जानकारी देते बताया कि तोरिया की तपेशवरी प्रजाति 90 रुपए,राई की(फाउंडेशन)रोहिणी प्रजाति 100 रुपए,जिपसम 255 रुपए पर 75%का अनुदान है इच्छुक कृषक योजना का लाभ उठाकर अपनी आमदनी बढाए।कार्यक्रम की अगली कड़ी में तकनीक सहायक ए.के.सिह ने पी एम किसान सम्मान निधि की समस्याओं का समाधान कर किसानों जानकारी देते हुए बताया कि इस समय सोलर पम्प की योजना चल रही हैं साथ ही कृषि यन्त्र लगभग 50%के अनुदान पर विभाग द्वारा दिये जा रहे है तथा सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम की कीमत 1,20,000-1,50,000 रुपए है जिस पर 50 प्रतिशत का अनुदान लेकर किसान भाई अपनी आमदनी बढाए , और योजना का लाभ उठाए।इसके अलावा सरायखाती में श्याम सुंदर, पूर्वा आशा में बृजबिहारी एटीएम, छछूंद में विनोद यादव, पाता में अनुराग, पैतुआ में मनिंद, लालपुर में अजय सिंह, बघुआ में कुलदीप, ऐली में सुनील और बझेरा मे आनन्द राजपूत ने किसानों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कर जानकारी दी।इस मौके पर मौरश्री,शान्ति देवी,सीता,कप्तान सिंह, मार्गश्री आदि किसान मौजूद थे।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें