औरैया 20 सितंबर *सरकार बनते ही होगी जातीय जनगणना-रामकरन निर्मल*
*औरैया।* आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही जातीय जनगणना करवाई जाएगी यह बात समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने अपने उदबोधन में कही श्री निर्मल आज औरैया के दौरे पर थे उन्होंने ग्राम असेनी में गांव- गांव दलित संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के लिए लोहिया वाहिनी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ क्षेत्र में उतर चुका है उन्होंने बताया कि आगामी सरकार बनते ही फीस माफी, जातीय जनगणना, जीरो फीस बहाली, ठेकेदारी में आरक्षण , प्रमोशन में रिजर्वेशन की प्रक्रिया लागू की जाएगी। इससे पूर्व उनके ग्राम असेनी पहुंचते ही लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष शिव सिंह पाल ने अपनी पूरी टीम के साथ उनको 51 किलो की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया साथ ही समाजवादी नेता जितेंद्र दोहरे ने उन्हें बाबा साहब की फोटो और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ,पूर्व विधायक प्रदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष श्याम बाबू यादव पूर्व प्रमुख सुमन दिवाकर ,कुलदीप प्रेमी, काशिफ खान, उदयवीर यादव, अंशु यादव ,छुन्ना तिवारी, अंशु गौतम, सुधीर पाल, धर्मवीर लोहिया, राजा तिवारी ,रश्मि यादव, घनश्याम यादव ,हिमांशु पाल, जयवीर दोहरे ,शिवम सक्सेना व मीडिया प्रभारी अमित यादव सहित सैकड़ों की संख्या में सपाई मौजूद रहे।
More Stories
NEW DELHI 24 OCTOBER 2026* *TODAYS TOP NEWS* From Upaajtak
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक hindi न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*