औरैया 05 जनवरी *वैवाहिक वादों के निस्तारण हेतु हुई बैठक*
*औरैया।* राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशों के क्रम में वैवाहिक विवाद से संबंधित प्री लिटिगेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन 22 जनवरी को जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय की अध्यक्षता में किया जाना है। सचिव जिला विकास विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि बुधवार को प्री लिटिगेशन वैवाहिक वादों की चौथी बैठक हुई जिसमें तीनों बैंचो द्वारा आये पक्षकारों को सुना गया। मामलों में अग्रिम नियत तिथि 11 जनवरी निर्धारित की गई। पक्षकारों के मध्य सुलह समझौता के माध्यम से मामलों को निस्तारित करने का प्रयास किया गया। प्री लिटिगेशन में कुल 84 मामले नियत हैं। बैंचो के मध्य आपसी सहमति से किया गया समझौता वैवाहिक विवादों का समाधान करेगा और न्यायालय में मुकदमों की संख्या में कमी आएगी। पक्षकारों के मध्य विवाद न्यायालय आने से पूर्व खत्म हो जाएंगे। बैठक में रणन्जय कुमार वर्मा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, मीनू शर्मा विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट, शिवानी त्यागी सीनियर डिवीजन औरैया तथा मीडिएटर प्रेम शंकर मिश्रा एडवोकेट, सगीर अहमद एडवोकेट, निर्मल यादव एडवोकेट उपस्थित रहे।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें