औरैया 05 जनवरी *70117 लाभार्थियों को भेजी गई पेंशन की धनराशि*
*70117 पेंशन धारकों को दी गई तीसरी छमाही किस्त*
*डीएम ने लाभार्थियों को वितरित किए कंबल*
*औरैया।* सोमवार को मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में प्रदेश के वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन तथा दिव्यांगजन पेंशन के 98.284 लाख लाभार्थियों को 2955.36 करोड़ रुपए की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई। मुख्यमंत्री जी के द्वारा लाभार्थियों से संवाद भी किया गया। जिसमें समस्त प्रकार के लाभार्थियों की पेंशन धनराशि 500 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रूपये प्रतिमाह किए जाने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री जी द्वारा किए गए संवाद कार्यक्रम को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह एवं पेंशन योजना के लाभार्थियों के साथ एनआईसी सभागार में देखा। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में वृद्धावस्था पेंशन के 42774 एवं निराश्रित महिला पेंशन के 19023 तथा दिव्यांगजन पेंशन के 8320 लाभार्थियों को वर्ष 2021-22 की तृतीय छमाही किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रेषित कर दी गई है। इस दौरान सभी लाभार्थी बहुत खुश दिखे। इसी दौरान जिलाधिकारी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 50 लाभार्थियों को कंबल भी वितरित किए गए। सभी लोग कंबल पाकर काफी खुश हुए। सभी ने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

More Stories
लखनऊ26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 26 मई 26* 02 अंतर्राजीय वाहन चोरों को पुलिस मुठभेड में किया घायल/गिरफ्तार।*
हरदोई26मई2026* पिहानी और आसपास इलाकों में जबरदस्त आंधी-पानी का कहर,