औरैया 01 जुलाई *पीस कमेटी की बैठक में आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील*
*एरवाकटरा थाने में आयोजित की गई बैठक, उदयपुर की घटना को लेकर चौकन्ना रहा प्रशासन*
*एरवाकटरा,औरैया।* राजस्थान उदयपुर की घटना को लेकर प्रशासन चौकन्ना है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने को कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है।गुरुवार को क्षेत्राधिकारी बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह व उपजिलाधिकारी बिधूना लवनीत कौर ने शाम करीब 4 बजे एरवाकटरा थाने पहुँचकर थानाक्षेत्र के एरवाकटरा कस्बा,उमरैन कस्बा तथा बरौनकलां आदि के संभ्रांत नागरिको के साथ पीस कमेटी की बैठक करके वर्तमान परिस्थितियों में क्षेत्र में गंगा जमुनी तहजीब बनाये रखने के लिए सहयोग की अपील की। पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी बिधूना लवनीत कौर, थानाध्यक्ष एरवाकटरा रामसहाय पटेल, नासिर अली रिजवी, पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण यादव, मनोज शर्मा, शमीम अहमद, लालमन सूर्यवंशी सहित क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या15 अप्रैल 26*कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं के बीच कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे थे।
लखनऊ 15 अप्रैल 26*निगोहां के नन्दौली गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।
लखनऊ 15 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*